More
    Homeप्रदेशमंदसौर पर चढ़ा ऐतिहासिक महागैर का रंग, रंगों से सराबोर हुआ मंदसौर,...

    मंदसौर पर चढ़ा ऐतिहासिक महागैर का रंग, रंगों से सराबोर हुआ मंदसौर, ढोल व ताशे पर थिरके युवा, झांकियों ने बांधा समां

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर १५ मार्च ;अभी तक ;   महावीर फतेह करे सेवा संस्था (बालाजी ग्रुप) द्वारा भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की नगरी में धुलेंडी पर्व पर 14 मार्च को 12वी विशाल रंगारंग महागैर संतों के सानिध्य में निकाली। महागैर में शामिल गुलाल फायटर ने मंदसौर नगर को रंगों से सराबोर कर दिया। इस ऐतिहासिक गैर में नगर के बच्चे, युवा व वृद्धों ने उत्साह से भाग लिया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
                            महागैर ने ऐसा समां बांधा कि हर चेहरे पर रंग गुलाल नजर आया। बच्चों की परीक्षाओं के मद्देनजर पहली बार निकली डी.जे. रहित महागैर की सभी सराहना की।
                                  गैर का शुभारंभ भगवान श्री द्विमुखी गणपति मंदिर में संतगण एवं समाज प्रमुखों द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। यहां पर तीन छत्री बालाजी के महंत रामकिशोरजीदास, चैतन्य आश्रम के मणि महेश चैतन्यजी, पं. दशरथभाई जी, पं. शिवनारायण शर्मा, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, युवा कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा, भाजपा नेता भानुप्रतापसिंह सिसौदिया, मुकेश काला, मदनलाल राठौर, अरविन्द सारस्वत, राजेश गुर्जर, गौरव अग्रवाल, पत्रकार ब्रजेश जोशी, नरेन्द्र धनोतिया, सुरेश भावसार, प्रकाश सिसौदिया, समाजसेवी गुरूचरण बग्गा, कन्हैयालाल सोनगरा, पं. दिलीप शर्मा, अर्जुन डाबर, हिम्मत डांगी, रविप्रतापसिंह बुंदेला, प्रकाश पालीवाल, राजाराम तंवर, जितेन्द्र गेहलोत, भूपेश भाटी ने पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनन्द एवं समाजसेवा में प्रमुख भूमिका निभाने वाले 71 समाजप्रमुखों का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
                                   तत्पश्चात् बैण्ड बाजो व ढोल ढमाकों के साथ गैर का प्रारंभ हुआ। महागैर जैसे जैसे आगे बढ़ती हुई युवाओं की टोलियां गैर में शामिल होती गई। शुक्ला चौक पहुंचते हुए गैर ने विशाल रूप ले लिया। बालाजी ग्रुप द्वारा बनाई गई विभिन्न समितियों के मार्गदर्शन में अनुशासनात्मक रूप से निकली इस गैर की हर कोई प्रशंसा कर रहा था। गैर निर्धारित मार्गों से होती हुई भारत माता चौराहा पर पहुंची जहां समापन हुआ।
                                     बालाजी ग्रुप के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी ने बताया कि महागैर की अगवानी चैतन्य आश्रम के संत श्री मणिमहेश चैतन्य जी म.सा., पं. विष्णु शर्मा ने की। महागैर में  वृंदावन का महारास, मंदसौर के ढोल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे जिनके साथ-साथ युवक भी जमकर थिरके। साथ ही फायर फायटर से रंगों व तोप से फूलों की बरसात की गई। 31 क्विंटल हर्बल गुलाल व 11 क्विंटल फूलों ने महागैर मार्ग की सड़कों को रंगों से सरोबार कर दिया। गैर का कई जगह गुलाल, पुष्पवर्षा व स्वल्पाहार से स्वागत किया गया। महागैर में अनुशासन बनाये रखने के लिये ग्रुप के 51 कार्यकर्ताओं की टोली भी व्यवस्था बना के रख रही थी। महागैर में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी सम्मिलित हुए। सभी का ग्रुप नगर अध्यक्ष गणपत कुमावत ने आभार माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img