महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ५ मई ;अभी तक ; मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष करणसिंह परिहार ने समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती सीमा नागर, श्री सागर परिहार व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती हंसा बोराना को नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री परिहार ने यह नियुक्तियां समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोवर्धनलाल हाड़ा, प्रदेश महामंत्री श्री बापूलाल गुर्जर की अनुशंसा पर की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री परिहार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की कि वे मजदूर कल्याण समिति के नीति व नियमों के तहत पूरे देश में समिति का विस्तार करेेगे, मजदूरों के हित व कल्याण के प्रति सजग रहेंगे तथा उन्हें शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलायेंगे।
तीनों प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति पर समिति पदाधिकारियों एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।