More
    Homeप्रदेशमूल बहू मंडल की अध्यक्ष सपना मारू, उपाध्यक्ष विभा मालू और सचिव...

    मूल बहू मंडल की अध्यक्ष सपना मारू, उपाध्यक्ष विभा मालू और सचिव बनी सोहिता नाहर

    महावीर अग्रवाल

    मंदसौर ३१ मार्च ;अभी तक ;   जैन दिवाकर मूल बहू मंडल, जीवागंज की वार्षिक बैठक संस्थापिका शशी मारू की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें आगामी कार्याकाल के लिए सर्वसम्मति से सपना प्रतीक मारू को अध्यक्ष व विभा प्रतीक मारू को उपाध्यक्ष तथा सोहिता नाहर को सचिव नियुक्त किया गया।

                                      संरक्षक पूनम गांधी, रीना चोपड़ा, संयोजक बिंदिया मारू, शिखा दुग्गड़, मार्गदर्शिका कुसुम मारू, सहसचिव रजनी खाबिया, कोषाध्यक्ष मोना मारू, महामंत्री टीना परिहार, मंत्री प्रियंका गौरव जैन, अलका खटोड़, स्वाध्याय मंत्री प्रीति दुग्गड़, सांस्कृतिक मंत्री निशा मुरडिया, साक्षी नाहर, गतिविधि प्रभारी प्रिया खाबिया, अनुशी खटोड़, प्रवक्ता नूपुर रांका, मीडिया प्रभारी रीना महावीर जैन को बनाया गया।

                                         कार्यकारिणी में हर्षिता कछारा, निधि मुरडिया, सोनम कड़ावत, प्रिया गांधी, सारिका तरवेचा, सपना अजय मारू एवं हर्षिता नाहर को लिया गया। संस्थापिका शशी मारू ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष रीना चोपड़ा को अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई दी। नव मनोनीत अध्यक्ष सपना प्रतीक मारू ने बताया कि चातुर्मास सहित वर्षभर में मूल बहू मंडल द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किये जाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img