More
    Homeप्रदेशमेघदूत नगर के राजाधिराज श्री भूरिया महादेव मंदिर में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि...

    मेघदूत नगर के राजाधिराज श्री भूरिया महादेव मंदिर में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व

    महावीर अग्रवाल

    मन्दसौर २५ फरवरी ;अभी तक ;   प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेघदूत नगर बालाजी समिति द्वारा मेघदूत नगर के राजाधिराज श्री भूरिया महादेव मंदिर में आठवीं बार महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य आयोजन होंगे। आज 26 फरवरी, बुधवार को प्रातःकाल से ही विशेष अभिषेक, पूजन अर्चन कर ढोल ढमाकों के साथ महाआरती की जाएगी। समिति द्वारा विशेष श्रृंगार व अभिषेक सायं 4 बजे से किया जाएगा। सायं 7.30 बजे महादेव को 301 किलो फलिहारी खिचड़ी का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

    उक्त जानकारी देते हुए श्री भूरिया महादेव के भक्त नेमीचन्द खिमेसरा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। भक्तों के सुविधा हेतु समिति द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। समिति के सभी सदस्यों ने नगर के सभी शिव भक्तों से उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img