More
    Homeप्रदेशमोहन यादव पहली बार 19 जून को बड़वाह विधानसभा के बैड़िया आएंगे...

    मोहन यादव पहली बार 19 जून को बड़वाह विधानसभा के बैड़िया आएंगे तथा 226 करोड़ की सौगात देंगे

     प्रदीप सेठिया
    बड़वाह १८ जून ;अभी तक ;   प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 19 जून को दोपहर 1:00 बजे खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैड़िया स्थित एशिया की प्रमुख मिर्च मंडी के कृषि उपज मंडी परिसर में एक विशाल आमसभा में 226 करोड रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
                             यह जानकारी देते हुए क्षेत्र के भाजपा विधायक सचिन बिरला ने बताया कि यादव उनके विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आ रहे हैं उनका भव्य स्वागत कर क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में चर्चा की जाएगी
                                   खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि वह भी आज ग्राम बैड़िया  के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img