More
    Homeप्रदेशरतलाम के पंचेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहित जोड़ा

    रतलाम के पंचेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहित जोड़ा

    अरुण त्रिपाठी
    रतलाम 07 मई ;अभी तक ;   जिले के नामली थाना अंर्तगत ग्राम पंचेड़ में बुधवार सुबह नवविवाहित जोड़ा फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतकों के नाम जितेंद्र बागरी और दुर्गा है, जो अपने कच्चे मकान में फंदे से लटके हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पडताल शुरू की।
                                     एसडीओपी श्री पाटनवाला ने बताया कि रतलाम से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचेड में पति-पत्नी को उनके परिजनों ने फंदे पर लटके देखा। जितेन्द्र मजदूरी करता था और उसकी शादी दुर्गा से चार-पांच महीने पहले ही हुई थी। दोनो की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मर्ग कायम कर इस घटना के कारणों की जांच कर रही है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img