महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २१ मार्च ;अभी तक ; मजदूर कल्याण समिति महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रमादेवी माथुर को मनोनीत किया गया है।
श्रीमती माथुर की नियुक्ति मजदूर कल्याण समिति मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री करण सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोवर्धन हाड़ा, श्री सागर परिहार व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका रामावत, प्रदेश मंत्री श्रीमती रामकन्या मालवीय, प्रदेश मंत्री लक्ष्मीनारायण खींची की सहमति से की गई है। श्रीमती माथुर के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।