More
    Homeप्रदेशरिछालाल मुंहा में आयोजित होगा रासेयो का इकाई स्तरीय सप्त दिवसीय विशेष...

    रिछालाल मुंहा में आयोजित होगा रासेयो का इकाई स्तरीय सप्त दिवसीय विशेष शिविर

    महावीर अग्रवाल

    मंदसौर २० फरवरी ;अभी  तक ;  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. जे.एस. दुबे ने बताया कि पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंदसौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संस्था स्तरीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 21 फरवरी से 27 फरवरी तक ग्राम पंचायत रिछालाल मुंहा में आयोजित होगा, जिसमें महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई के 100 शिविरार्थियों की सहभागिता होगी।
                                      प्राचार्य ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय में समिति का गठन किया गया है जिसके शिविर संगठक – डॉ. के. आर. सूर्यवंशी (जिला संगठक, एनएसएस), शिविर आयोजन सचिव – डॉ. अनिल कुमार आर्य (एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी इकाई क्रमांक 01), शिविर संयोजक – डॉ. ललिता लोधा (एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी इकाई क्रमांक 02), एवं शिविर आयोजन सहायक – प्रो. रितु शर्मा (अतिथि विद्वान प्राणिकी) तथा प्रो. प्रहलाद भट्ट (अतिथि विद्वान, राजनीतिशास्त्र) रहेंगे।
                                         एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी तथा शिविर आयोजन सचिव डॉ. अनिल कुमार आर्य ने बताया कि यह शिविर स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है, जिसमें आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक तथा श्रमदान की गतिविधियों के द्वारा स्वयंसेवको में नेतृत्व, साहस, और सेवाभाव के गुणों को विकास इस शिविर में होगा साथ ही शिविर में उत्कृष्ट कार्य, प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को शिविर के समापन अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
                                राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई स्तरीय विशेष शिविर हेतु प्राचार्य डॉ. जे. एस. दुबे एवं जिला  संगठक डॉ. के. आर. सूर्यवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
                                  इस अवसर पर डॉ. आर. के. व्यास, डॉ. एस. पी. पंवार, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. संतोष मालवीय प्रो. प्रह्लाद भट्ट समेत महाविद्यालय के अधिकारी व उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img