More
    Homeप्रदेशरैपुरा में तहसीलदार ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस...

    रैपुरा में तहसीलदार ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही मचा हड़कंप

    दीपक शर्मा
    पन्ना :९ जून ;अभी तक ;  पन्ना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में लोकायुक्त पुलिस सागर ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रैपुरा में पदस्थ तहसीलदार चंद्रमणि सोनी को आज उनके बंगले में शिकायतकर्ता कल्याण सिंह से ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम द्वारा की गई। वही घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।
                                    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमोह जिला निवासी एक किसान कल्याण सिंह ने तहसीलदार सोनी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। किसान का आरोप था कि उसके जमीन संबंधी एक मामले को निपटाने के लिए तहसीलदार द्वारा 9 हजार की रिश्वत मांगी थी जिसमे वह 4 हजार रुपये पूर्व में दे चुका है आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी होने के बावजूद, तहसीलदार जानबूझकर उसके काम में देरी कर रहे थे और पैसे दिए बिना काम करने को तैयार नहीं थे।शिकायत की गंभीरता को देखते हुए, लोकायुक्त पुलिस सागर ने तुरंत योजना बनाई। और जैसे ही शिकायतकर्ता ने तहसीलदार चंद्रमणि सोनी को रिश्वत की राशि दी, पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। तहसीलदार के हाथ रिश्वत के पैसों से सने पाए गए, इस गिरफ्तारी से रैपुरा और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img