More
    Homeप्रदेशश्री फरक्या म.प्र. शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री मनोनीत

    श्री फरक्या म.प्र. शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री मनोनीत

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ५ मई ;अभी तक ;   मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा मन्दसौर के जिला संगठन मंत्री पद पर श्री मोतीलाल फरक्या का मनोनयन किया गया।
                                             श्री फरक्या की मनोनीत करते हुए संगठन ने आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को जरूर मिलेगा। आपके मार्गदर्शन में संगठन और मजबूत होगा।शिक्षकों की जो भी समस्याएं लंबित है जैसे नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन बहाली के लिये आप संघर्ष कर शिक्षकों के हित में प्रदेश स्तर पर इन मांगों को उठाकर समाधान के लिये प्रयासरत होंगे। संगठन की नींव अर्थात रीड की हड्डी सदस्यता अभियान में इस बार आपके मार्गदर्शन में सम्पूर्ण जिला में शत प्रतिशत सदस्यता होगी जिससे जिले का सदस्यता अभियान लक्ष्य हासिल होगा व संगठन मजबूत होगा। संगठन का ध्येय वाक्य राष्ट्र हित, शिक्षा हित, छात्र हित ओर शिक्षक हित को ध्यान में रखते हुए संगठन की रीति नीति से काम करेंगे।
                                        जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा, जिला सचिव भरतलाल पोपंडिया ओर जिला कोषाध्यक्ष कांतिलाल राठौर ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष  क्षत्रवीरसिंह राठौर, प्रांतीय संगठन मंत्री  हिम्मतसिंह जैन, प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पुनी, प्रांतीय शिक्षक सम्मान प्रकोष्ठ प्रमुख अखिलेश मेहता, प्रांतीय मीडिया सहप्रभारी रामचंद्र लोहार आप सभी के द्वारा संगठन हित में निर्णय लेकर मोतीलाल फरक्या को जिला संगठन मंत्री मनोनीत करने पर आभार व्यक्त किया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img