More
    Homeप्रदेशश्री मुवाझर माताजी मंदिर में 1100 कन्याओं का हुआ पूजन एवं 7...

    श्री मुवाझर माताजी मंदिर में 1100 कन्याओं का हुआ पूजन एवं 7 हजार भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

    महावीर अग्रवाल 
    मन्दसौर ६ अप्रैल ;अभी तक ;    श्री मुवाझर माताजी मंदिर मुवाला पर श्री मुवाझर सामाजिक एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम किए गए।
                                       समिति अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी चैत्र नवरात्रि में कार्यक्रम आयोजित किए। तीन दिनों में सुंदरकांड, नो कुंडिया यज्ञ का आयोजन हुआ। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जिसमें विजय सिंह विद्रोही राजस्थान, मनोहर मुन्नू, रजनीश शर्मा, प्रियांशी प्रिया, यशवंत पाटीदार ने काव्य पाठ किया।
                                    कन्या पूजन कार्यक्रम में 100 कन्याओं का पूजन किया उसके पश्चात् 15 वा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें 7 हजार से भी ज्यादा भक्तों ने मातारानी के प्रसाद को ग्रहण किया। देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मधुसूदनंदगिरी जी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश दिक्षित, क्षेत्र के विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, डीएसपी दिनेश प्रजापति समिति अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, जिला संयोजक अनिल धनगर, उज्ज्वल घाटिया व बंटी व्यास ने प्रथम कन्याओं की पूजा की एवं देवी स्वरूपा कन्याओं से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर मधुसूदनंदगिरी जी महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया ।
                                           विधायक श्री हरदीप सिंह ने कहा कि मुवाला से मुवाझर माताजी होते हुए कोचरियाखेड़ी तक 2.32 करोड़ की स्वीकृति से रोड के कार्य केा बरसात से पहले शुरू कर दिया जाएगा एवं विधायक श्री डंग ने मंदिर पर मुख्य द्वार की घोषणा भी की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार ने भी समिति को टीन शेड हेतु 1 लाख रू. देने की घोषणा की। जनपद पंचायत अध्यक्ष सीतामऊ श्री रोडमल  द्वारा समिति को 1लाख की घोषणा की। जनपद पंचायत सदस्य कृष्णा विष्णु पाटीदार ने समिति को 3 लाख नवीन कार्यों के लिए देने की कहा। साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच सुंदरलाल सुनारती द्वारा मंदिर पर पानी की टंकी की घोषणा कीै नवरात्रि में माता के दर्शन हेतु सीतामऊ एसडीएम शिवानी गर्ग, सीतामऊ थाना प्रभारी मोहन मालवीय तथा  कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामणिया नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष लालसिंह देवड़ा पूर्व मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह तोमर  उपस्थित रहे ।
                                                श्री मुवाझर माताजी मंदिर अति प्राचीन मंदिर है ओर समिति के माध्यम से निरंतर निर्माण कार्य एवं अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं 15 वे विशाल  भंडारे में 38 गांवों के 7 हजार से भी ज्यादा भक्तों ने मां के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पिछले 15 साल से गेहलोत कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन कर रहे हैं।
    कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, अनिल धनगर, बंटी व्यास, सुश्री वंदना सेन, उज्वल घाटिया, दिनेश हरगोड़, महिपाल सिंह, बलराम हरगोड़, सुखदेव पाटीदार अशोक गेहलोद नंदलाल आंजना, दीपक मेहता, डा केलास द्विवेदी, कन्हैयाल पाटीदार सत्यनारायण पाटीदार, बनवर सिंह रमेश आंजना, शिव आंजना, शिवनारायण सेन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे समिति ने सभी देवी कन्याओं का संत श्री का पार्टी के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों का श्रद्धालुओं का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img