More
    Homeप्रदेशसीधी के प्रशांत को अंर्तराष्ट्रीय एमिली डिकिंसन पुरस्कार

    सीधी के प्रशांत को अंर्तराष्ट्रीय एमिली डिकिंसन पुरस्कार

    विजय सिंह सीधी से  

         सीधी, 12 अप्रैल ;अभी तक ;   चुरहट क्षेत्र अंतर्गत बड़ा टीकट निवासी प्रशांत सिंह बघेल को अंर्तराष्ट्रीय “21वीं सदी के एमिली डिकिंसन पुरस्कार” से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनके काव्य संग्रह- “एक काव्य यात्रा: ताओ ते चिंग- लाओ त्से की प्रतिध्वनि” पर दिया गया है। 52 वर्षीय इंजीनियर प्रशांत एक सफल उद्यमी है, जो वर्तमान में अफ्रीका में निवासरत अपना व्यवसाय करते हैं। यह पुरस्कार अमेरिकी कवित्री एमिली डिकिंसन के नाम पर कविता या साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रदान किया जाता है।

    चीनी दार्शनिक लाओ त्से के विचारों से प्रेरित होकर प्रशांत सिंह ने कविताएं लिखी जिसमें प्रकृति के साथ एकात्मकता और भारतीय संवेदनाएं हैं। जिसमें सहज और संतुलित जीवन को रुपायित किया गया है। प्रशांत इस विचार को भारतीय दृष्टिकोण से जोड़ते हैं। जहां प्रकृति को माता के रूप में दर्जा दिया जाता है। प्रशांत कहते हैं कविता केवल अभिव्यक्ति का एक रूप नहीं बल्कि परिवर्तन का मार्ग है।

    उनकी कविताओं में सादगीमौन तथा गहन दार्शनिक चिंतन है। प्रशांत सिंह ग्राम पंचायत टीकठ कला के सरपंच रहे स्व. श्री आनंद प्रताप सिंह के ज्येष्ठ पुत्र व सीधी के वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह के अनुज हैं। उनके इस सफलता पर बधाई तथा शुभकामना !

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img