More
    Homeप्रदेशसेवा और संस्कार के जरिऐ राष्ट्र सेवा कर रहीं भाविप-महामण्डलेश्वर स्वामी मधुसुधनानंदजी

    सेवा और संस्कार के जरिऐ राष्ट्र सेवा कर रहीं भाविप-महामण्डलेश्वर स्वामी मधुसुधनानंदजी

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर २८ अप्रैल ;अभी तक ;   सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, सर्मपर्ण के ध्येय पथ पर अग्रणी रहकर सामाजिक, रचनात्मक और सेवा कार्य करने वाली प्रमुख संस्था भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत एव मंदसौर शाखा का दायित्व गृहण समारोह रविवार को भगवान श्री पशुपतिनाथ की पवित्र नगरी मंदसौर में स्थित हॉटकेश्वर भवन में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह निरंजन पंचायती अखाडा हरिद्वार मायापुर पीठाधीश्वर अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमिया धाम के पुज्य श्री 1008 स्वामी महामंडलेश्वर मधुसूधनानंदजी गिरी के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ । समारोह में  पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद बतौर मुख्य अतिथी, अध्यात्म गुरू पं शिवकरण प्रधान अध्यक्ष खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट मंदसौर,उद्योगपति अनिल मित्तल विशिष्ट अतिथी के रूप में उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता सेंन्ट्रल रीजन सुनील सिंहल की। नवीन पदाधिकारियों को शपथ सचिव एवं शपथ अधिकारी प्रदीप चौपडा ने दिलाई।
                                           दायित्व ग्रहण समारोंह में उपस्थित गणमान्यजनों को आर्शीवचन देते हुए निरंजन पंचायती अखाडा हरिद्वार मायापुर पीठाधीश्वर अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमिया धाम के पुज्य श्री 1008 स्वामी महामंडलेश्वर मधुसूधनानंदजी गिरी ने कहा कि सेवा और संस्कार के जरिए भारत विकास परिषद ने राष्ट्र उत्थान का संकल्प लिया है।भारत का अर्थ भारत की सीमाओं से नहीं अपितु भारतीय जनमानस के साथ भारतीय दर्शन, भारतीय संस्कृति, भारतीय मूल्यों और संस्कार जैसे आयामों के संरक्षण, संवर्धन से जुडा है। राम, राष्ट्र और रोटी हमारे लिए आवश्यक है, रोटी हमारें शरीर को ऊर्जा देती है, राम हमारी आत्मा है और राष्ट्र हमारा गौरव, हमारा स्वाभिमान है। इसलिए आज की युवा पीढि को सकारात्मक दिशा दिऐ जाने की आवश्यकता है। आपने कहा कि बच्चों के जीवन में मोबाइल दुष्प्रभाव डाल रहा है। मुगलों को इस देश ने खदेड दिया लेकिन गुगल जो युवा पीढि का मानसिक नुकसान कर रहा है उसे समझना आवश्यक है। इसलिए मातृ शक्ति को अपने बच्चों को मोबाईल से दूर रखना चाहिए और बच्चों को राष्ट्र भक्ति के बारे में शिक्षित करना चाहिऐ। आपने पहलगांव में हुवे आतंकी हमले में शहीदों को दो मिनिट का मौन रखवाकर श्रद्धांजलि दी।
                                     समारोह के मुख्य अतिथी पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली भारत विकास परिषद के कार्य अतुलनीय है। खाकी कानून व्यवस्था बनाऐ रखने का काम करती है लेकिन सामाजिक संस्थाऐं अपने सेवा और समपर्ण से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाती है।
                                      अध्यात्म गुरू और खाटू श्याम मंदिर के अध्यक्ष शिवकरण प्रधान ने कहा कि नई टीम बनती है और कार्य को और तिव्रता मिलती है क्योंकि नई टीम नऐ तरीके और नऐ उत्साह के साथ काम करती है। इसलिए भारत विकास परिषद के जिन पदाधिकारियों ने दायित्व संभाले है वे पूरी शक्ति और ऊर्जा के साथ मानवता की सेवा के कार्य करें।
                                      समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेंन्ट्रल रीजन सुनील सिंहल ने कहा कि आजादी के बाद देश में कई संगठनों और संस्थाओं का गठन हुआ लेकिन जिस संगठन ने सेवा और संस्कार के जरिए राष्ट्र के उत्थन का संकल्प लिया उसका नाम भारत विकास परिषद है जिसने सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, सर्मपण को अपना ध्येय बनाया और निरन्तर इस पर खरा उतर रहा है।
                                             स्वागत उदबोधन प्रांतिय अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल ने देते हुए पूरे प्रदेश में परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी और कहा कि भारत विकास परिषद मंदसौर से लेकर पूरे प्रदेश में सेवा और रचनात्मक कार्य कर रहा है।
    मंदसौर इकाई के अध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल ने कहा कि मंदसौर इकाई भी सेवा कार्यो में पीछे नहीं है। भारत विकास परिषद का जो उद्देश्य है उस पर निरन्तर आगे बढ रहीं है अपने ध्येय को सार्थक करते हुए मंदसौर इकाई द्वारा मेडिकल इक्विपमेंट सामग्री का स्थाई प्रकल्प प्रारंभ किया है जिसमें आवश्यकतानुसार मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराऐ जाऐंगे।
    प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर समारोह का शुभारंभ किया।
    अतिथियों का स्वागत प्रांतिय अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल, विनोद काला,पराग काबरा,मंदसौर शाखा अध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल,सचिव दिलीप सेठिया,कोषाध्यक्ष आशीष बंसल,अजय शर्मा समेत पदाधिकारियों ने किया।इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, देवेन्द्र marchya, एडवोकेट गौरव रत्नावत, डॉ कमल संगतानी,दीपक सैनी,मनोज मेहता,जगदीश काला,लोकेश पालीवाल, राजेन्द्र चाष्टा,समारोह का संचालन नरेन्द्र त्रिवेदी ने किया, आभार सचिव दिलीप सेठिया ने माना।
    निःशुल्क उपलब्ध कराऐगे मेडिकल उपकरण
    भारत विकास परिषद मंदसौर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद मेडिकल इक्विपमेंट सेवा केन्द्र का स्थाई प्रकल्प प्रारंभ किया गया जिसका शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। मेडिकल इक्विपमेंट सामग्री मंदसौर नगर में जरूरत मंद नागरिकों को निःशुल्क रूप से इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्तमान में करीब 50 उपकरणों से इस प्रकल्प को प्रारंभ किया गया है।
    विभिन्न संस्थाओं और गणमान्यजनों ने किया बहुमान
    प्रांतिय अध्यक्ष बनने पर घनश्याम पोरवाल, मंदसौर इकाई अध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल, सचिव दिलीप सेठिया एवं कोषाध्यक्ष आशीष बंसल को दायित्व ग्रहण करने पर मंदसौर नगर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और रचनात्मक संस्थाओं के पदाधिकारियों समेत गणमान्यजनों ने बहुमान कर शुभकामनाऐ दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img