More
    Homeप्रदेशस्व. मनोहर सिंह के परिजन को मिलेगी शासकीय नौकरी : मुख्यमंत्री डॉ....

    स्व. मनोहर सिंह के परिजन को मिलेगी शासकीय नौकरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंदसौर में हुई दुर्घटना में स्वयं की जान की परवाह न करते हुए बचाई 4 लोगों की जान

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 29 अप्रैल ;अभी तक ;   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बीते दिन मंदसौर में हुई दुर्घटना में स्वयं की जान की परवाह न करते हुए 4 लोगों के प्राणों की रक्षा करने वाले बहादुर स्व. मनोहर सिंह के परिजन को शासकीय नौकरी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनका मरणोपरांत सम्मान भी करेगी।
                                         मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर निवासी श्री मनोहर सिंह ने अपनी बहादुरी दिखाकर 4 लोगों की जान बचाई। उन्होंने मिसाल कायम की कि आज भी मानवता जिंदा है। इस तरह की बहादुरी से दूसरे लोगों को प्रेरणा मिलती है, जो मानवता की रक्षा के लिये अपनी जान की बाजी लगाते हैं। मध्यप्रदेश सरकार ऐसे सभी लोगों को नतमस्तक होकर प्रणाम करती है। इस तरह की बहादुरी और वीरता दिखाने वालों को सम्मान देने की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि रविवार को मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गहरे कुएँ में कार गिर जाने से 12 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गयी। स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिये गये हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img