रवीन्द्र व्यास
छतरपुर १२ मार्च ;अभी तक ; हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बागेश्वर धाम में होली महा महोत्सव का आयोजन आज रात से शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन जानी-मानी कथा वाचिका चित्रलेखा जी शामिल हो रही है। वहीं तीसरे दिन प्रख्यात कथा वाचिका प्राची जी बागेश्वर धाम पधारेंगीं।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश भर के बागेश्वर धाम प्रेमियों और भक्तों को रंगों के पर्व होली की अनंत शुभकामनाएं देते हुए सबकी मंगल कामना की है।
इस महोत्सव में देश भर के बागेश्वर धाम से शिष्य मंडल के सदस्य आएंगे तो वहीं बागेश्वर धाम से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे। क्षेत्रीय कलाकारों के साथ ही बागेश्वर धाम से जुड़े अन्य कलाकार महोत्सव में शामिल होंगे। महाराज श्री ने सबको महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया है।