रवीन्द्र व्यास
छतरपुर २२ अप्रैल ;अभी तक ; यहाँ से 50 किमी दूर बड़ामलहरा मे एक 8 साल की बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट और ह्त्या का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर दशा में जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया , जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
छतरपुर एस पी अगम जैन ने बताया कि बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक घटना हुई है जहां एक व्यक्ति के द्वारा टॉफी का लालच देकर के एक बच्ची को लेकर साइड में गया | उसकी विस्तृत जांच की जा रही है | प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि उसके सर पर पत्थर से हमला किया जिससे उसकी हालत खराब हुई , तत्काल उसे बड़ामलहरा से छतरपुर जिला अस्पताल में रेफर किया गया यहां उसे इलाज के दौरान उसका देहावसान हो गया | जिस व्यक्ति ने यह घटना की है बाल किशन यादव बड़ामलहरा का रहने वाला है उसे राउंडप कर लिया गया है| विस्तार से पूंछ तांछ की जा रही है | परिवार से बायांन लिए जा रहे उसमे कुछ तथ्य सामने आये हैं | ये गंभीर घटना है इसे फास्ट ट्रेग कोर्ट में मामले पर जल्द से जल्द गंभीरतम सजा इसमें दिलाएंगे |
बच्ची के पिता ने बताया कि घर के पास रहने वाला बाल किशन यादव घर से बच्ची को पकड़ कर ले गया था।उसने उसके चेहरे और सर पर पत्थर मारा एवं कान भी काट लिया है। बच्ची की चड्डी भी उसने उतारी थी। हम तो उसे गंभीर दशा में बड़ामलहरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे जहां से उसे छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया था ।
बच्ची का इलाज करने वाले डॉ मनोज चौधरी ने बताया कि एक 8 वर्षीय बच्ची जिला अस्पताल में लाई गई । परिजनों ने मारपीट की बात बताई । उसके चेहरे और छाती पर काफी इंजुरी और हालत गंभीर थी।


