More
    Homeप्रदेशअसदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एक मात्र हिन्दू महिला पार्षद अरुणा...

    असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एक मात्र हिन्दू महिला पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    आशुतोष पुरोहित
    खरगोन 15 जुलाई ;अभी तक ;  खरगोन नगरपालिका परिषद में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एक मात्र हिन्दू महिला पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी प्रमुख ओवैसी को निजी कारणों का हवाला देकर पत्र लिखकर अरूण उपाध्याय ने इस्तीफा दिया है।
      वर्ष 2022 के निकाय चुनाव में खरगोन के वार्ड क्रमांक 2 से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से चुनाव जीतकर हिन्दू महिला अरूण उपाध्याय पूरे प्रदेश में सुर्खियो में आ गई थी। मुस्लिम बाहुल्य वार्ड क्रमांक 2 से ओवैसी की पार्टी से हिन्दू महिला का चुनाव जीतना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
         हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय कार्यालय को पत्र लिखकर पार्षद अरूण उपाध्याय ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी  की कोर कमेटी और सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। अरूण उपाध्याय ने अन्य पार्टी में जाने से भी इंकार किया है।
         मीडिया से चर्चा में पार्षद अरूण उपाध्याय का कहना था की धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगने और लगातार प्रताडित होने से उन्होने पार्टी से इस्तीफा दिया है। अरूण उपाध्याय ने अपने पति सहित लोगो द्रवारा मुस्लिम धर्म परिवर्तन कराने के आरोपो के चलते इस्तीफा देने का कारण बताया है। अरूण उपाध्याय का कहना है की पार्षद पद पर स्वतंत्र रूप से कार्य करती रहेगी।
        गौतलब है पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण पार्षद अरुणा उपाध्याय परेशान चल रहीं थीं। उनके इस तरह पार्टी की सदस्यता छोड़ने से फिर चर्चा है। पत्र में अरुणा ने लिखा कि “मैं अरुणा उपाध्याय वार्ड क्रमांक-2 पार्षद नगरपालिका खरगोन के पद पर हूं। आपकी पार्टी एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ी थी और जीती थी। मैं अपने निजी कारणों से कोर कमेटी और पार्टी सदस्यता से अपना त्याग पत्र दे रही हूं। माननीय से अनुरोध है मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें।”
     अपने पार्षद पद पर स्वतंत्र रूप से दायित्व निभाते रहनेका पार्षद अरूण उपाध्याय ने दावा किया है।
     2022 के निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से प्रदेश में 4 पार्षद जीते थे। इनमें खरगोन की हिन्दू महिला अरुणा उपाध्याय सहित तीन पार्षद भी शामिल थीं। वे AIMIM से प्रदेश की पहली हिंदू पार्षद बनकर चर्चा में रहीं। वार्ड 2 से अरुणा के सामने भाजपा प्रत्याशी सुनीता गांगले और कांग्रेस की शिल्पा सोनी मैदान में थीं। उन्होंने 643 वोट हासिल किए थे। भाजपा प्रत्याशी सुनीता को 612, कांग्रेस की शिल्पा को 498 मत मिले थे। अरुणा 31 वोट से जीती थी। खरगोन के वार्ड -2 में निकाय चुनाव के दौरान कुल 2915 मतदाता थे। वार्ड में 70% मुस्लिम आबादी होने के बावजूद उन्होंने जीत हासिल की थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img