More
    Homeप्रदेशअ.भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद ने पूज्य गुरुदेव पुण्य सम्राट की...

    अ.भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद ने पूज्य गुरुदेव पुण्य सम्राट की वार्षिक पुण्य तिथि पर जीवदया एवं शीतल नीर (जल मंदिर) का शुभारम्भ किया

    महावीर अग्रवाल

    मन्दसौर २१ अप्रैल ;अभी तक ;   अ.भा.श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद द्वारा पूज्य गुरुदेव पुण्य सम्राट आचार्य देवेश श्रीमद विजयजयंतसेन सूरीजी म.सा. की वार्षिक पुण्यतिथि पर गौशाला में गौमाता को हरे चारेका आहार कराया गया एवं मधुकर शीतल नीर (जल मंदिर) का शुभारम्भ किया गया।

    प्रारंभ में श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुधीर कुमार लोढ़ा, राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री श्रेयांस हिंगड़, श्री गोपालकृष्ण गौशाला मंदसौर के अध्यक्ष श्री संजय लोढ़ा, श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा अध्यक्ष अजय कुमार फाफरिया, त्रिस्तुतिक श्री संघ के सचिव श्री अशोक कुमार खाबिया, लाभार्थी परिवार से श्री अंबालाल प्रकाश कर्णावट, श्री वीरेन्द्र कुमार डोसी आदि मंचासीन अतिथि ने पूज्य गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरिश्वरजी एवं गुरुदेव श्री पुण्य सम्राट के चित्र पर माल्यार्पण कर एवम पांच नवकार मंत्र का स्मरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर सुधीर कुमार लोढ़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रम अनुसार श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा मंदसौर के तत्वाधान में लाभार्थी परिवार द्वारा पुण्य सम्राट की वार्षिक पुण्यतिथि पर जीवदया एवं ग्रीष्म ऋतु में पानी की प्याऊ लगाकर अनुमोदनीय कार्य किया है।
    अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए अजय कुमार फाफरिया ने कहा कि परिषद द्वारा आज पूज्य गुरुदेव पुण्य सम्राट की वार्षिक आठवीं पुण्यतिथि पर लाभार्थी परिवार द्वारा गौशाला में गायों को हरे चारे का आहार कराया गया एवं ग्रीष्म ऋतु में सभी को सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता लगती है इस हेतु परिषद द्वारा एक प्याऊ पूर्व में कालाखेत में लगाई गई उसका संचालन सोनगरा परिवार द्वारा किया जा रहा एवं आज एक और प्याऊ का शुभारम्भ किया गया जिसका संचालन डोसी परिवार द्वारा किया जाएगा। मैं लाभार्थी परिवारों की अनुमोदना करता हूॅ जो हमें अनेक सेवाप्रकल्पों पर वर्षभर सहयोग करते है जैसे मानव सेवा, जीव दया, स्कूलों में बच्चों को स्वेटर, बैग, स्टेशनरी आदि समय समय पर श्री संघ के महानुभाव के सहयोग से सेवा कार्य किये जाते है। मैं समाज के सभी महानुभाव की अनुमोदना करता हूॅ।
    श्री अशोक कुमार खाबिया ने कहा कि परिषद द्वारा जो सेवा कार्य किए जा रहे हैं वह अनुमोदनीय है।
    इस अवसर पर तरुण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश बाफना, तरुण परिषद के अध्यक्ष अमन डोसी, महामंत्री महावीर मारू, परिषद के पधादिकारी रोहित संघवी, विपिन चपरोत, प्रकाश कर्णावट, अशोक कर्णावट, शेखर कर्णावट, राजमल कर्णावट, दिलीप कर्णावट, विशाल हिंगड, जितेंद्र लोढ़ा, महेंद्र छीगावत, आदिश पोरवाल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर वर्षीतप की तपस्वी अँगुरबाला कर्णावट एवं साधना कर्णावट का परिषद द्वारा बहुमान किया गया। कार्यक्रम का संचालन परिषद महामंत्री कमलेश सालेचा ने किया एवं आभार सह कोषाध्यक्ष जयेश डांगी ने किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img