महावीर अग्रवाल
मंदसौर १२ अप्रैल ;अभी तक ; उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित चम्बल नदी बचाओ पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली की महापौर और आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल 13 अप्रेल को प्रातः 11:00 बजे शिरकत करेगी, यहां आंदोलन को मजबूती देने हेतु नागदा में आयोजित उज्जैन संभाग के सक्रिय कार्यकर्ताओ के सम्मेलन में मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
उक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने बताया कि आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित चंबल नदी बचाओ पदयात्रा में मंदसौर जिले से भी आप कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे, आम आदमी पार्टी के मंदसौर जिलाअध्यक्ष यशवंत धाकड़ ने उक्त पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया है।


