महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ३ जुलाई ;अभी तक ; इनरव्हील क्लब मंदसौर यूथ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नवीन अध्यक्ष मनीला चौधरी और सचिव कीर्ति जैन को मनोनीत किया गया।
क्लब पूर्व अध्यक्ष वंशिका रूपावत ने बताया कि क्लब की संस्थापक दीपा रांका के उपस्थिति में क्लब का इंस्टालेशन प्रोग्राम आयोजित सम्पन्न हुआ। क्लब का आईएसओ सुहानी जैन, एडीटर प्रियांशी जैन कोषाध्यक्ष पूर्वा जैन को नियुक्त किया गया हैं। साथ ही क्लब का सदस्य नूपुर पाटनी और आर्ची मुरादिया को बनाया गया। उक्त सभी पदाधिकारी इंस्टालेशन प्रोग्राम में उपस्थित रहे।


