More
    Homeप्रदेशउत्‍तर पश्चिम रेलवे में ब्लॉक के कारण इंदौर जोधपुर शॉर्ट टर्मिनेट

    उत्‍तर पश्चिम रेलवे में ब्लॉक के कारण इंदौर जोधपुर शॉर्ट टर्मिनेट

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर २२ फरवरी ;अभी तक ;   उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के भगत की कोठी यार्ड में लोको ट्रिप शेड के कनेक्शन और शंटिंग नेक के प्रावधान के साथ-साथ स्टेबलिंग लाइनों को चालू करने के कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से चलने वाली इंदौर जोधपुर ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
     खेमराज मीना जनसम्पर्क अधिकारी- रतलाम मंडल ने बताया कि 23 फरवरी, 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12465 इंदौर – जोधपुर एक्सप्रेस  राई का बाग पैलेस रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा  राई का बाग पैलेस – जोधपुर के मध्य आंशिक रूप से  रद्द  रहेगी ।
    ट्रेनों की अद्यतन सूचना की जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img