महावीर अग्रवाल
मंदसौर ११ ;मार्च अभी तक ; होली के दौरान अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर उधना से दानापुर तथा अहमदाबाद से दानापुर के मध्य दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराया के साथ चलेगी।
गाड़ी संख्या 09021/09022 उधना दानापुर स्पेशल – 12 मार्च, 2025 को गाड़ी संख्या 09053 उधना दानापुर स्पेशल, उधना से 14.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम( 21.00/21.10) एवं उज्जैन(22.50/22.55) होते हुए 14 मार्च, 2025 को 0045 बजे दानापुर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09022 दानापुर उधना स्पेशल 14 मार्च, 2025 को दानापुर से 06.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन(06.30/06.35, 15 मार्च, 2025) एवं रतलाम (08.15/08.25) होते हुए 15 मार्च, 2025 को 14.30 बजे उधना पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सायन, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, संतहिरदाराम नगर, गीना, सागर, दामोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं.दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।
गाड़ी संख्या 09407/09408 अहमदाबाद दानापुर स्पेशल – 11 मार्च, 2025 को गाड़ी संख्या 09407 अहमदाबाद दानापुर स्पेशल, अहमदाबाद से 09.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(14.40/15.00) एवं उज्जैन(16.55/17.00) होते हुए 12 मार्च, 2025 को 19.00 बजे दानापुर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09408 दानापुर अहमदाबाद स्पेशल 12 मार्च, 2025 को दानापुर से 22.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन(02.10/02.15, 14 मार्च, 2025) एवं रतलाम (03.40/03.42) होते हुए 14 मार्च, 2025 को 10.30 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नडियाड, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टे्शनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।


