महावीर अग्रवाल
मंदसौर ३१ मार्च ;अभी तक ; औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक मसाला उद्योग आज प्रात आग लग जानेसे करोड़ों रु के नुकसान का अनुमान हे । कोई जनहानि नहीं हुई हे।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर अपने शासकीय अमले के साथ पहुंचे एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य ने बताया कि आज प्रात कोई 8.30 बजे अचानक आग लग जाने पर आसपास के फायर ब्रिगेड बुलवाए गए। आग पर कोई दो घंटे में काबू पा लिया गया।
सूचना मिलने पर घटना स्थल पर एसपी श्री अभिषेक आनंद पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए आसपास के 5 फायर ब्रिगेड बुलवाए गए। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया हे। उन्होंने बताया कि आग लगी उस समय उद्योग में अंदर कोई नहीं था। कोई जनहानि नहीं हुई। सुरक्षा की दृष्टि सेआसपास के उद्योग में भी आफ लगा दिया गया।आग लगने के कारणों का पता जांच से चल पाएगा।
मसाला उद्योग के श्री मनोहर मूलचंदानी ने बताया कि इस मसाला उद्योग में मिर्च,हल्दी,धनिया आदि सभी प्रकार के मसालों की पिसाई के8 जाती थी। कोई 70 लाख रु से अधिक कीमत की मशीनें जल गई हे। करोड़ों रु के तैयार मसाले जलकर राख हो गए हे। आग लगी उस समय उद्योग में कोई मजदूर नहीं था। आग कैसे लगी अभी यह पता नहीं।


