More
    Homeप्रदेशएसपी की दरियादिली ; सड़क हादसा के घायलों को स्वयं के बाहन...

    एसपी की दरियादिली ; सड़क हादसा के घायलों को स्वयं के बाहन से पहुंचाया अस्पताल 

    दीपक शर्मा
    पन्ना ११ फरवरी ;अभी तक ;  मध्यप्रदेश के पन्ना पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा की दरियादिली एक बार फिर लोगों में चर्चा का विषय बन गई हे।उन्होंने रविवार को एक सड़क हादसे के दो घायलों को स्वयं के बाहन से अस्पताल पहुंचाया जिससे घायलों का उपचार समय पर हो सका और उनकी जिंदगी बच सकी।
                                     दर्शल रविवार को वह भोपाल से पन्ना आ रहे थे तभी राहतगढ़ के बेरखेड़ी के  पास एक सड़क हादसे में दो मोटर साइकिल आमने – सामने टकरा गई जिसमें दोनों मोटर साइकिल चालक एवं सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।पन्ना पुलिस कप्तान श्री थोटा ने जैसे ही घायलों को देखा उन्होंने तत्काल रुक कर सड़क पर पड़े घायलों को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय थाना प्रभारी को सड़क हादसे से अवगत करवाया।
                                  मिली जानकारी के अनुसार अरबाज कुरैशी अरशद कुरैशी निवासी राहतगढ़ अपनी मोटरसाइकिल से बेरखेड़ी जा रहा था और राजु आदिवासी निवासी बेगमगंज जो फोर लाइन पर काम करता है वह भी  मोटरसाइकिल से साइट पर जा रहा था तभी दोनो वाहनों की भिड़ंत हो गई और तीनों व्यक्ति घायल हो गए मौके पर पन्ना एसपी सांई कृष्णा एस थोटा जो भोपाल से पन्ना जा रहे थे उन्होंने मानवीयता का काम करते हुए घायलों को देखते हुए गाड़ी रोक कर घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया और राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले गये मौके की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर और पुलिस बल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। इस सड़क हादसे में घायल राजु आदिवासी और अरशद का प्राथमिक उपचार किया गया और वही गंभीर हालत में अरबाज कुरैशी को सागर रेफर कर दिया गया है।अब पन्ना पुलिस अधीक्षक की यह दरियादिली स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई हे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img