दीपक शर्मा
पन्ना १२ फरवरी ;अभी तक ; मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा रविवार, 16 फरवरी को पन्ना जिले के तीन परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं संपर्क के लिए कलेक्ट्रेट स्थित लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय कक्ष क्रमांक 114 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07732-250204 है।
इसका प्रभारी अधिकारी जिला लोक सेवा प्रबंधक पंकज शिवहरे 8319933761 को बनाया गया है, जबकि परीक्षा दिनांक को सुबह 8 बजे से परीक्षा केन्द्रों की सामग्री जमा होने तक के लिए पटवारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक ग्रेड-3 पियूस डे एवं भृत्य राजेन्द्र अहिरवार की ड्यूटी लगाई गई है।


