More
    Homeप्रदेशकालजाखेड़ी क्षेत्र से पकड़े गए गुलाबी छल्ले वाले 27 तोतों को विश्व...

    कालजाखेड़ी क्षेत्र से पकड़े गए गुलाबी छल्ले वाले 27 तोतों को विश्व वन्य जीव दिवस पर उडाकर स्वतंत्र किया

    मयंक शर्मा

    खंडवा ३ मार्च ;अभी तक ;   वन विभाग ने  जिले के कालजाखेड़ी क्षेत्र से पकड़े गए गुलाबी छल्ले वाले 27 तोतों (रेड रोज पैराकीट) को सोमवार को विश्व वन्य जीव दिवस उडाकर स्वतंत्र कर दिया।एसडीओ संदीप वास्कले ने बताया कि शनिवार शाम में सूचना मिली कि कालजाखेड़ी क्षेत्र में बहेलिए तोता पकड़ने आए हैं। नीम के पेड़ पर जाल बिछाकर बैठे हैं।
    रेंजर और वन रक्षक  मौके पर पहुंचे।  आरोपितों ने 27 तोते पकड़कर झोले में भर लिए थे। वनकर्मियों ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों के नाम मेंब नगर के भीमा मोंगिया निवासी घासपुरा  व सोनू कहार निवासी सियाराम चैक हैं।  पूछताछ में इन्होने स्वीकार किया कि वे गली-गली घूमकर और आर्डर पर तोतों को बेचते थे।

    वन विभाग ने दो आरापी  बहेलियों के साथ तोतों को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया था। यहां से तोतों को मुक्त करने की अनुमति मिल गई।वन विभाग ने इनकी चिकित्सकीय जांच करवाई। स्वस्थ पाए जाने के बाद सभी तोतों को छोड़ दिया गया। न्यायालय ने  दोनों बहेलियों को कारागार भेज दिया  है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img