More
    Homeप्रदेशखेत की सिचाई न करने को लेकर हुए विवाद में किसान की...

    खेत की सिचाई न करने को लेकर हुए विवाद में किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

    दीपक शर्मा

    पन्ना १६ फरवरी ;अभी तक ;  पन्ना जिले के अमानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम सिरी में मोटर पंप से खेत की सिचाई न करने के मामले में हुए विवाद को लेकर लगभग आधा दर्जन लोगो ने किसान की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई।

    जानकारी के अनुसार ग्राम सिरी निवासी राजेन्द्र विश्वकर्मा पिता प्रकाश विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष का शव रात्रि में खेत के पास म्रत अवस्था मे मिला है, जिसकी सूचना परिवारजनो द्वारा पुलिस को दी गई है, पुलिस घटना स्थल पर पंहुची तथा राजेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष का शव बरामद कर पीएम के लिए अमानगंज स्वास्थ केन्द्र लाया गया है।

    जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि राजेन्द्र विश्वकर्मा तथा पड़ोसी चौधरी परिवार का खेत अगल बगल में है, जिसमें राजेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा खेत मे सिचाई करने के लिए चौधरी परिवार से कहा गया था जिसमें एक बार सिचाई कर दी गई थी, तथा फिर से सिचाई होनी थी तो राजेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा सिचाई करने के लिए फिर से कहा गया था लेकिन चौधरी परिवार द्वारा मना कर देने से विवाद हुआ, तथा घटना के कुछ दिन पूर्व पुलिस मे शिकायते भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन वह विवाद चलता रहा, पन्द्रह फरवरी की रात्रि राजेन्द्र अपने खेत पर गया हुआ था, उसी दौरान फिर विवाद हुआ तथा आरोपी पक्ष कमता वाले चौधरी नें अपने लड़को के साथ मिलकर राजेन्द्र विश्वकर्मा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है।

    घटना स्थल पर थाना प्रभारी अमानगंज तथा पुलिस बल रात्रि में ही पंहुच गया था तथा शव को पीएम के लिए भेजा गया था, दूसरे दिन सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह तथा गुनौर एसडीओपी द्वारा भी घटना स्थल का दौरा किया, पुलिस ने उक्त मामले मे हत्या का मामला कायम कर लिया है तथा विवेचना की जा रहीं है। सुत्रो द्वारा बताया गया है कि कुछ आरोपीयो को भी पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img