More
    Homeप्रदेशगर्मियों में प्यासे पक्षियों के लिए इनरव्हील क्लब शक्ति मंदसौर की पहल

    गर्मियों में प्यासे पक्षियों के लिए इनरव्हील क्लब शक्ति मंदसौर की पहल

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर १७ अप्रैल ;अभी तक ;   इनरव्हील क्लब मंदसौर शक्ति ने तपती गर्मी के मौसम में प्यासे पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एक सराहनीय पहल की है। क्लब की अध्यक्ष रत्ना बसेर के नेतृत्व में गांधी चौराहा क्षेत्र में आमजन को स्कोरे (पानी के पात्र) वितरित किए गए, ताकि लोग अपने घरों की छतों और बालकनियों में इन्हें रखकर पक्षियों की प्यास बुझा सकें।
    क्लब अध्यक्ष रत्ना बसेर ने बताया कि इनरव्हील क्लब शक्ति मंदसौर की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी माध्यम है। यदि हम सभी मिलकर अपने घरों में सकोरे रखें और नियमित रूप से उनमें पानी भरें, तो यह पक्षियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है। आपने कहा कि पक्षियों हेतु दाना पानी रखने को हम अपना संस्कार बनाएं और अपनी जीवन शैली में शामिल करें।

    इस अवसर पर क्लब एडिटर विनिता सिंघवी ने भी आमजन को समझाइश दी कि गर्मियों में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि यह एक छोटा सा प्रयास है, जिससे हम बेजुबान पक्षियों की जान बचा सकते हैं।

    इस कार्य में पक्षी बचाओ के राकेश भाटी और उनकी टीम ने भी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर क्लब की सदस्याएं भी उपस्थित रही।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img