More
    Homeप्रदेशगांधी धर्मशाला के स्थान पर नवीन दुकानों के निर्माण को दी गई...

    गांधी धर्मशाला के स्थान पर नवीन दुकानों के निर्माण को दी गई मंजूरी 

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर १३ फरवरी ;अभी तक ;   नपा परिषद की बैठक में जिला चिकित्सालय के सामने मेन रोड़ पर गांधी धर्मशाला के स्थान पर नवीन दुकानों के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई। उक्त स्थान मंदसौर नगर के बीचोबीच व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ ही नपा की आर्थिक स्थिति के लिये महत्वपूर्ण है। उक्त स्थान पर व्यावसायिक काम्पलेक्स बनने से मंदसौर नगरपालिका को काफी आर्थिक लाभ होगा तथा मंदसौर नपा की वित्तिय स्थिति को सुदृढ़ता मिलेगी।
                                     नपा परिषद की बैठक में नपा की कॉलोनी में पुराने आवासों के स्थान पर व्यवसायिक शॉपिंग काम्पलेक्स बनाने हेतु वित्तीय प्रबंध करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई। यह उल्लेखनीय है कि नगरपालिका कॉलोनी में पुराने आवासों के स्थान पर लगभग 66 करोड़ 76 लाख रू. का प्रस्ताव तैयार हुआ है जिसके अंतर्गत सर्वसुविधायुक्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं उसके साथ ही पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य किया जाना है। नपा यह कार्य जल्दी से प्रारंभ करे इसके लिये वित्तीय प्रबंधन किया जाना है। उक्त प्रकरण इसलिये परिषद की बैठक में रखा गया ताकि वित्तीय प्रबंधन के अभाव में कार्य बाधित नहीं हो।
                                       परिषद की बैठक में मेघदूत नगर में बन रहे ऑडिटोरियम के अधुरे कार्य को पुनः प्रारंभ करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में ऑडिटोरियम का कार्य जो कई वर्षों से रूका हुआ है उसे पुनः प्रारंभ करने व फर्नीचर आदि की व्यवस्था करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गइ। इसके लिये आवश्यक वित्तीय प्रबंध करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। यह उल्लेखनीय है कि मेघदूत नगर में ऑडिटोरियम बनने से मंदसौर नगर को महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त होगी तथा उसका उपयोग सार्वजनिक, सांस्कृतिक, रंगमंचीय कार्यक्रमों के लिये हो सकेगा। बैठक में मंदसौर नगर में अन्य स्थानों पर भी फूड जोन बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। नपा परिषद नगर मेें योग्य स्थानों पर फूड जोन का निर्माण करायेगी ताकि व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में खाने पीने की सभी चीजे एक ही स्थान पर मिल सके।
                                             बैठक में वार्ड नं. 11 की विभिन्न कॉलोनियों में नाला एवं नाली निर्माण के टेंडर की न्यूनतम दर एवं व्यय के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। लगभग 52 लाख 56 हजार रू. की लागत से पूरे वार्ड में जहां भी नाला व नाली की आवश्यकता है वहां निर्माण कार्य किया जाना है। बैठक में न्यूनतम दर व व्यय को भी स्वीकृति मिली। परिषद बैठक में रामघाट फिल्टर प्लांट एवं रॉ-वाटर संचालन कार्य के लिये बुलायी गई निविदा को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही मार्च 2024 से दिसम्बर 2024 तक पूर्व ठेकेदार के द्वारा रामघाट फिल्टर प्लांट व रॉ वाटर संचालन का भुगतान करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में के दो किरायेदारों के रोड़ का निर्माण होने के कारण व्यवस्थापन के अंतर्गत अन्य स्थानों पर दुकान देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
                            नपा परिषद की बैठक में योजना क्र. 3 मेघदूत नगर में पूर्व नगर सुधार न्यास मंदसौर के द्वारा पूर्व में किये गये 89 भूखण्डों के आवंटन श्री जगतपति आयोग द्वारा जो निरस्त किये गये है तथा सक्षम न्यायालय द्वारा दायर याचिका खारिज होने से उक्त भूखण्डों की पुनः नीलामी एवं आवंटन का प्रकरण भी स्वीकृत किया गया।
                                          नपा परिषद की बैठक में नपा सभापतिगणों, पार्षदगणों ने भी अपने विचार रखे। प्रकरण क्र. 1 से लेकर 19 तक विभिन्न प्रकरणों पर हुई चर्चा के दौरान पार्षद श्रीमती प्रमिला संजय गोयल, दीपक गाजवा, कमलेश सिसौदिया, सुनील बंसल, दिव्या अनूप माहेश्वरी ने प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी के निर्णय के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभारमाना। अन्य पार्षदों ने भी उनका समर्थन किया। इन पार्षदों के द्वारा पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग व नगर में मुख्य मार्गो। पर अवैध रूप से मटन चिकन की दुकाने जो लगी है उसे हटाने की मांग की। नपा सभापति निलेष जैन ने रामघाट फिल्टर प्लांट के दोनों प्रकरणों पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रकरण क्र. 1 व 2 के अंतर्गत जो फिल्टर प्लांट संचालन के प्रकरण परिषद में आये है उनकी महत्ता बताई। पार्षद दीपक गाजवा ने नाहर सैयद व खिड़की माता मेला आयोजन व समिति गठन के लिये नपाध्यक्ष को अधिकृत करने की बात कही। जिसका अधिकांश पार्षदों ने समर्थन किया। पार्षद सुनील बंसल, नपा नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी, पार्षद तरूण शर्मा, तबस्सुम साबिर हुसैन शाह, विधायक प्रतिनिधि अशोक रैकवार ने भी विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान अपने सुझावों से भी अवगत कराया। पूर्व नपाध्यक्ष राम कोटवानी ने संत टेऊँराम द्वार का कार्य शीघ्रता से पूरा करने व इसके लिये समय सीमा तय करने की बात कही। अन्य विषयों पर भी उन्होंने अपने सुझावों से अवगत कराया। नपा सभापति एवं कालाखेत क्षेत्र की पार्षद श्रीमती शांति फरक्या ने साठिया समुदाय को अन्य स्थान पर बसाने एवं यहां के काम्पलेक्स को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की ताकि स्थानीय व्यापारियों का व्यापार व्यवसाय जो प्रभावित हो रहा है उस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। पूर्व नपा अध्यक्ष श्री कोटवानी ने भी उनकी मांग का समर्थन किया। पार्षद तरूण शर्मा ने अवैध होर्डिंग्स को हटाने व होर्डिंग्स के लिये नये सीरे से निविदा बुलाने की मांग की। पार्षद दीपक गाजवा, आशीष गौड़ ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया के दौरान जो सर्वे नम्बर छूट गये है उन्हें भी शामिल करने की माग की। अन्य पार्षदों ने भी उनकी मांग का समर्थन किया। पार्षद कमलेश सिसौदिया ने शनि मंदिर से धानमण्डी पम्प हाउस तक रिंग रोड़ बनाने की मांग की। नपा परिषद की बैठक में अवैध ड्रग्स एमडी का मुद्दा भी उठा तथा कई पार्षदों ने नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिये जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को पत्र लिखने का सुझाव भी दिया। पार्षद सुनील बंसल, रफत पयामी ने प्रकरण नं. 16 गांधी धर्मशाला प्रकरण पर चर्चा के दौरान धर्मशाला का स्वरूप भी बना रहे यह सुझाव दिया। नपा सभापति निलेश जैन ने शराबबंदी के निर्णय के लिये माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। अन्य पार्षदगणों ने भी आभार प्रकट किया। पार्षद भारती पाटीदार ने मेघदूत नगर ऑडिटोरियम के कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के लिये लाये गये प्रकरण के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अन्य प्रकरणों पर भी अपने सुझाव रखे तथा जनभागीदारी से होने वाले कार्यो की मंजूरी शीघ्रता से देने की मांग भी की। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मुकेश खमेसरा ने लॉ कॉलेज के विकास के लिये हुडको के मद से राशि स्वीकृत कराने पर श्री बंशीलाल गुर्जर के प्रति आभार व्यक्त किया तथा फुड जोन की दुकानों के लिये खाद्य पदार्थ लाइसेंस अनिवार्य करने का भी सुझाव दिया। लोकसभा सांसद प्रतिनिधि कपिल भण्डारी ने स्व. प्रहलाद बंधवार एवं अन्य प्रतिमाओं के लिये प्रकरण परिषद में लाने पर श्रीमती गुर्जर को धन्यवाद दिया तथा महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा लगाने की भी मांग की। जिसका पार्षद सुनील बंसल ने समर्थन किया। पार्षद ईश्वरसिंह चौहान, तरूण शर्मा, सुनील बंसल, प्रमिला संजय गोयल, गरिमा हितेन्द्र भाटी ने भी प्रतिमाओं के संबंध में अपने विचार रखे।
                                          नपा परिषद की बैठक में पार्षद सुनीता भावसार, निर्मला चंदवानी, रेखा सोनी, नगमा पिता न्याज अहमद, तब्बसुम साबिर हुसैन शाह, दिव्या अनुप माहेश्वरी, सुनीता गुजरिया, गरिमा भाटी, माया भावसार, प्रतिभा भैरवे, आशीष गौड़ ने भी विभिन्न प्रकरणों के दौरान हुई चर्चा में कई सुझावों से अवगत कराया। बैठक में नपा सभापतिगण सत्यनारायण भांभी, रमेश ग्वाला, कौशल्या बंधवार, पार्षदगण प्रीतम पंचोली, ईश्वर सिंह चौहान, शाहिद मेव, पिंकी विनय दुबेला, खेरून बी, शेहजाद पटेल, रेखा राजेश सोनी ऐरावाला, कमरूनिशा अंसारी, बब्बुन युसुफ गौरी, भावना जयप्रकाश पमनानी, शराफत शेख, गोवर्धन कुमावत भी उपस्थित थे। बैठक में नपा परिषद की कार्यसूची एजेण्डे का वाचन नरेन्द्र परमार ने किया। बैठक में पार्षदगणों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का संतुष्टि पूर्वक उत्तर सीएमओ सुधीर कुमार सिंह व कार्यपालन यंत्री पी.एस. धारवे के द्वारा दिया गया। बैठक के अंत में राष्ट्रगान भी हुआ।
    बॉक्स
    नगर के विकास को नई गति मिलेगी- श्रीमती गुर्जर
                                            नपा परिषद की बैठक के पश्चात् इलेक्ट्रानिक मीडिया से चर्चा करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि आज नपा की बैठक में जो 19 प्रकरण स्वीकृत हुए है उनसे मंदसौर नगर के विकास को नई गति मिलेगी। सुभाषचन्द्र बोस, मॉ अहिल्याबाई एवं पूर्व नपाध्यक्ष स्व. श्री बंधवार की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को भी सर्वानुमति से स्वीकृत हुये है। हमारा प्रयास है कि ये सभी प्रतिमाये हमारे कार्यकाल में स्थापित हो जाये। नगर पालिका की आय बड़ाने के लिये 89 भूखण्डों का आंवटन नपा कॉलोनी एवं गांधी धर्मशाला के स्थान पर नये शॉपिंग काम्पलेक्स के निर्माण के प्रस्ताव की मंजूरी से भी विकास के जो सपने है वे साकार होंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img