महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ५ जून ;अभी तक ; भीषण गर्मी का यह दौर पक्षियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है, जल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे मे प्यासे पक्षी अपनी प्यास कहाँ बुझाये? पक्षियों की इसी पीड़ा को दूर करने के लिये गायत्री परिवार द्वारा पिछले 16 वर्षाे से पक्षी बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज ग्राम कोलबा मे गायत्री जयंती के पावन पर्व पर यज्ञ में उपस्थित भक्तों को जलपात्र वितरित किये।
यह जानकारी देते हुए पक्षी बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता जगदीश पोरवाल ने बताया कि, समाज सेवियों, धार्मिक-सामाजिक सस्थाओं एवं मीडिया द्वारा पक्षी बचाओ आंदोलन पूरे देश भर में चलाया जा रहा है। सभी से निवेदन है, अपने घर कि छत पर पक्षियों के लिये जल पात्र अवश्य रखे।