महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १० जुलाई ;अभी तक ; इनरव्हील क्लब मंदसौर के तत्वाधान में शासकीय अनिवार्य प्राथमिक विद्यालय जगतपुरा में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। क्लब ने विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष हेमा हिंगड़ ने कहा कि विद्यालय ज्ञान का मंदिर है गुरु बिना ज्ञान नहीं, गुरु ही हमें सन्मार्ग दिखाते हैं।क्लब सचिव रचना दोषी ने कहा एक कहानी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी और कहा कि शिक्षक आपके सबसे अच्छे दोस्त हैं उनका कहना मानना चाहिए।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब और स्कूल के बच्चों द्वारा विष्णुलाल रायकवार, ममता शर्मा गुरुजनों का बहुमान किया गया, साथी रचना दोषी एवं अंजना पटेल का भी गुरू होने के नाते सम्मान किया।
इनरव्हील प्रार्थना किरण भामावत ने प्रस्तुत की। संचालन सुनीता पहाड़िया ने किया व आभार अंजना पटेल ने माना। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बिनु कीमती, सुभाष मारू, संतोष मारू एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।