दीपक शर्मा
पन्ना १२ फरवरी ;अभी तक ; ग्राम पंचायत मंडला में संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, संजय अहिरवार अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 100 करोड़ की लागत से विशाल मंदिर सागर में बनाया जा रहा है संत रविदास किसी एक जाति के नहीं बल्कि पूरे देश ओर विश्व के संत रहें हैं। संजय अहिरवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज को हमेशा एक साथ रहना चाहिए एवं महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना चाहिए। मंचीय कार्यक्रम के बाद प्रभात फेरी मंडला में निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पंचम अहिरवार प्रकाश अहिरवार ललिया अहिरवार राम अहिरवार गोरेलाल अहिरवार आदि। कार्यक्रम का सफल संचालन भूपत अहिरवार के द्वारा किया गया।


