More
    Homeप्रदेशजलकर की राशि 30 तक जमा कराने पर कोई पेनल्टी नही लगेगी

    जलकर की राशि 30 तक जमा कराने पर कोई पेनल्टी नही लगेगी

    महावीर अग्रवाल

    मदसौर १४ मई ;अभी तक ;   नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि जलकर की बकाया राशि जमा करने की अंतिम तिथि 15 नियत है। पिछले कुछ दिनो से जलकर की बकाया राशि साफ्वेटर सर्वर डाउन होने के कारण जमा नही हो पा रही थी। जिसके कारण आमजन परेशान हो रहे थे । नगर पालिका परिषद ने आमजनता के हित में निर्णय लिया कि जलकर की बकाया राशि 30 मई 2025 तक बिना पेनल्टी के जमा की जायेगी। 30 मई 2025 के बाद पेनल्टी की राशि ली जायेगी।

    नगर के नागरिको से नपा परिषद आग्रह है कि वे अपनी सुविधानुसार 30 मई 2025 तक जलकर की बकाया राशि जमा कराये। जलकर के वसूली काउन्टर पर अनावश्यक भीड जमा नही करे। दिनांक 25 मई 2025 तक कार्ड अपडेट करे तथा अपनी सुविधानुसार 30 मई तक काउन्टर पर पहुॅचकर राशि जमा कराये।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img