More
    Homeप्रदेशजिला मन्दसौर फोटोग्राफर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह सम्पन्न

    जिला मन्दसौर फोटोग्राफर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह सम्पन्न

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ३१ मार्च ;अभी तक ;   जिला मन्दसौर फोटोग्राफर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह का आयोजन शंकर रेस्टोरेंट पर खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुआ। आयोजन में एसोसिएशन के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
                                                इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र ब्रिजवानी ने कहा कि फोटोग्राफर का कार्य विभिन्न रंगों को कैद कर प्रस्तुत करना होता है। इस कार्य को मंदसौर जिले के फोटोग्राफर बखूबी कर रहे है। मोबाइल के दौर में फोटोग्राफरों के समक्ष नई चुनौतियां खड़ी हुई है लेकिन फोटोग्राफर अपनी कला के बल पर इस क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बनाये। आपने सभी फोटोग्राफरों से एकजुट होकर कार्य करने एवं एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करने का आव्हान किया।
                                               इस अवसर पर जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र ब्रिजवानी, सचिव गजेंद्र जायसवाल,  महामंत्री अमित परमार, कोषाध्यक्ष लखन बाडोलिया, उपाध्यक्ष अनिल सुराह, सहसचिव सिद्धार्थ सैनी, सदस्य राजू ब्रिजवानी, राकेश दुबे, विशाल शर्मा, जीवन सोनी, मुकेश कनेसरिया, भारत ब्रिजवानी, अखिलेश शर्मा, हकीम बॉम्बे, रोहित सोनी, नीरज उपाध्याय, कुणाल कश्यप, उमेश कुमावत, गौरव ब्रिजवानी, अरूण ओस्तवाल, पं. नितिन शर्मा, सौरभ जैन, कल्पेन्द्र कुमावत, राजू लोहार, जितेन्द्र बैरागी, अंकित माली, केतन प्रजापत, नितिन पालीवाल आदि सदस्य शामिल थे। सचिव गजेन्द्र जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img