महेश चांडक
छिंदवाड़ा एक मार्च ;अभी तक ; जिले मैं बर्ड फ्लू के मामले मिलने के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए मामलों को कंट्रोल मैं लाया है
जिले के पशु उपसंचालक एच जी एस पक्षवार ने बताया कि वर्तमान मैं जिले मैं बर्ड फ्लू कंट्रोल मैं कही कोई प्रॉब्लम नहीं है इंफेक्टेड एरिया मैं कलेक्टर के आदेश के बाद प्रतिबंध लगाया गया है 21 दिन पूरे होने के बाद 4 मार्च के बाद प्रतिबंध पर बेन संभवतः हटाया जा सकता है जो इस व्यापार से जुड़े है उन्हें कोई नुकसान न हो प्रतिदिन रिपोर्टिंग कर रहे है
मामला सामने आने के बाद भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 758 मुर्गी, 36 हजार अंडे और दानों को जामुनझीरी गांव मैं गड्ढा कर नमक और चुना डालकर दफनाया गया है और चेतावनी बोर्ड लगाते हुए 5 साल तक क्षेत्र मैं गड्ढा नहीं करने की बात कही हैं जनता घबराए नहीं जिले मैं हम पशु पालकों से अपील करते है कि पशुओं का वेक्सिनेशन कराए। वर्तमान मैं गाय, भैंस मिलाकर 7 लाख 98 हजार पशु है जिसका हम वेक्सिनेशन करा रहे है


