More
    Homeप्रदेश*जेईई मेन्स में शानदार रैंक हासिल कर अंशिका ने बढ़ाया जिले का...

    *जेईई मेन्स में शानदार रैंक हासिल कर अंशिका ने बढ़ाया जिले का मान* अंशिका न्यायप्रिय मोरवा टी आई की सुपुत्री हैं

    एस पी वर्मा
    सिंगरौली २० अप्रैल ;अभी तक ;  शनिवार को जेईई मेंस सेशन 2 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें सिंगरौली जिले के मोरवा थाना में पदस्थ निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह की सुपुत्री अंशिका सिंह ने 1370 रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिजनों को अपितु पूरे जिले को गौरान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।
                                        गौरतलब है कि इस परीक्षा में जहां सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ लिस्ट 93.10 परसेंटाइल थी, वहां अंशिका सिंह ने 99.9173404 परसेंटाइल हासिल कर देश भर में अपना लोहा मनवाया। यह परिणाम आने के बाद अंशिका सिंह के पिता उमेश प्रताप सिंह एवं माता अनुपमा सिंह को बधाई देने वालों का तातां लगा हुआ है। वहीं कठिन परिश्रम में लगी अंशिका आगामी जेईई एडवान्स की तैयारी में लगी है। जिसकी परीक्षा आगामी माह 18 मई को आयोजित की जाएगी, वहीं इसका परिणाम 2 जून को निकलेगा।
                                   बताते चलें कि अंशिका सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस विन्ध्यनगर से पूरी की, वहीं 11वीं कक्षा के बाद ही आगामी की पढ़ाई के लिए वे कोटा चली गई थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img