More
    Homeप्रदेशजैएसजी ग्रेटर ने पशु-पक्षियों के लिये सकोरे वितरित किये

    जैएसजी ग्रेटर ने पशु-पक्षियों के लिये सकोरे वितरित किये

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २० मई ;अभी तक ;   जैन सोश्यल ग्रुप ग्रेटर मंदसौर द्वारा 20 मई को ग्रुप के संचालक मंडल सदस्य हेमंत  मेहता और संगीनी अध्यक्ष नीता मेहता की शादी की सालगिरह के उपलक्ष में सकोरे का वितरण किया गया।
                                      भीषण गर्मी में पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझाने इधर उधर भटकते रहते है। उन पशु पक्षियों के लिए अपने घर पर सकोरे में पानी भरकर बेजुबान की सेवा करने के उद्देश्य से संगिनी फोरम ग्रुप की अध्यक्षा एवं जेएसजी ग्रुप के संचालक मंडल के सदस्य नीता -हेमंत मेहता की ओर से 20 मई को पार्श्वनाथ बेग बस स्टेंड पर सकोरे का वितरण किया गया।
                                          सर्वप्रथम गतिविधि की जानकारी अध्यक्ष दिलीप मेहता ने दी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षगण अनिल जैन, महावीर पाटनी, महेन्द्र जैन, प्रदिप पहाड़ीया, अध्यक्ष दिलीप मेहता, सचिव विनय धींग, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश चोपडा, प्रवक्ता सुशील जैन, संचालक मंडल सदस्य राकेश जैन, नितीन भटेवरा, प्रदीप डोसी, हेमंत मेहता, राकेश जैन बोरवाला, संगीनी पूर्व अध्यक्ष वंदना जैन, अध्यक्ष नीता मेहता, सचिव कुसुमलता जैन, किरण मेहता, लता भटेवरा, श्रीमती रावका उपस्थित रहे। एवं उपस्थित सदस्यों ने मेहता दंपत्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आभार सचिव विनय धींग ने माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img