शहडोल 3 मार्च अभी तक। गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थान के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुके ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल का कारवां शहडोल जिले से अनूपपुर जिले तक पहुंच चुका है। शहडोल में अपने स्वयं के भवन में संचालित होने वाला ज्ञानोदय अंग्रेजी माध्यम स्कूल अब अनूपपुर में भी अपने भव्य और सर्वसुविधा युक्त भवन में संचालित होने जा रहा है। उजरी गार्डन (राजेंद्रबाग) वार्ड नंबर 9 अनूपपुर में 5 मार्च गुरुवार को शाम पांच बजे समारोह पूर्वक इस नवीन भवन का शुभारंभ होने जा रहा है। इस मौके पर ज्ञानोदय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम का वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित है।
ज्ञानोदय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के संचालक अजय सिंह और प्राचार्य श्रीमती रेखा सिंह ने इस संबंध में संयुक्त रूप से बताया कि वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल होंगे और अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम करेंगे। नगर पालिका अनूपपुर की अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह, नगर पालिका शहडोल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगर पालिका अनूपपुर की उपाध्यक्ष सोनाली तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर तुकाराम आर्मों और संयुक्त प्रोग्राम समन्वयक(शिक्षा) संतोष मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

