दीपक शर्मा
पन्ना १२ फरवरी ;अभी तक ; पन्ना जिला मुख्यालय के बाईपास रोड में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी का भुगतान में ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है तथा कार्य स्थल पर उपस्थित ठेकेदार के कर्मचारीयों द्वारा मजदूरी देने मे आनाकानी की जा रही है। जिससे मजदूर भारी परेशान है, तथा उनके परिवार का उदर पोषण की समस्या बड़ती जा रही है, वह दाने-दाने के लिए मोहताज हो चुके हैं। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है लेकिन अभी भी उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है।
जयराम निवासी कल्याणपुर ने बताया कि ठेकेदार ने उन्हें प्रत्येक सप्ताह मजदूरी भुगतान का आश्वासन देकर काम पर रखा था लेकिन सप्ताह बीतने के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और 15 दिनों में भुगतान करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन जब 15 दिन पूरे होने के बाद भी मजदूरी की राशि नहीं मिली तो संबंधित मजदूरो ने कोतवाली थाना अन्तर्गत संचालित सिविल लाईन पुलिस चौकी में आवेदन देकर संबंधित ठेकेदार से मजदूरी की राशि दिलाये जाने की मांग की है। मजदूरो ने बताया कि ठेकेदार पर 29 मजदूरो की 19 दिनो की मजदूरी लगभग एक लाख रूपये मिलना है, जिसको लेकर ठेकेदार के कर्मचारी लगातार वाहने बाजी करते हुए ताल मटोल कर रहें है। संबंधित मजदूरो द्वारा तत्काल राशि भुगतान कराये जाने की मांग की है।


