महावीर अग्रवाल
मंदसौर, २० फरवरी ;अभी तक ; मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदोरिया के निर्देशानुसार कार्यवाहक महासचिव श्री सत्यनारायण वैष्णव ने संभागीय इकाई की घोषणा करते हुए मंदसौर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ प्रीति पाल सिंह राणा को पुनः संभाग इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है ।
संभागीय इकाई में जिले के अन्य पत्रकार साथियों में श्री पंडित अशोक त्रिपाठी को उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र धनोतिया को सचिव एवं राजू सोनी को सहसचिव तथा श्री विपिन चौहान (गोलू) को संभागीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया है।
इस अवसर पर श्री राणा ने माननीय शलभ भदोरिया के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए संगठन के वरिष्ठ नेता श्री शरद जोशी संभागीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी का आभार प्रकट किया है। उक्त जानकारी जिला महासचिव श्री संजय भाटी ने दी है।

