महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १४ मई ;अभी तक ; नगर की सांस्कृतिक संस्था दशपुर रंगमंच मंदसौर ने सुरों से सजी संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आबिद भाई ने गीत ‘‘कोई नजराना लेकर आया मैं दीवाना तेरे लिये‘‘ सुनाया। अभय मेहता व ललिता मेहता ने युगल गीत ‘‘ओ मेरे सनम ओ मेरे सनम दो जिस्म मगर एक जान है हम‘‘ की शानदार प्रस्तुति दी।
राजा भैया सोनी ने गीत ‘‘कोन दिशा में चला रहे बिजुरिया, हिमांशु वर्मा ने गीत गाया, आज मदहोश हुआ जाय रे मेरा मन’’ सुनाया। योगेश गोविन्दानी, यशिता दवे, ललित बटवाल ने भी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में सतीश सोनी को जन्मदिन की बधाई व अजय डांगी एवं चंदा डांगी को परिणय दिवस की बधाई दी। संचालन अभय मेहता ने एवं आभार प्रदर्श


