महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २ अप्रैल ;अभी तक ; श्री दिगम्बर जैन महिला संगठन द्वारा आदि वीर जन्मोत्सव का आयोजन जीवन विलास जनकुपुरा पर किया गया।
संरक्षक श्रीमती डॉ. कमला जैन व श्रीमती सुशीला भूता के आतिथ्य में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में संगठन सदस्यों ने उत्सव में भाग लिया। भगवान आदिनाथ भगवान की जन्म तिथि चैत्र कृष्ण नवमी से भगवान महावीर की जन्म तिथि चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के इस माह के दोनो महान दिवस को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का व अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का अवतरण हुआ अतः संगठन द्वारा आदिवीर जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
श्रीमती डॉली बाकलीवाल, श्रीमती आकांक्षा जैन, आयुषी जैन, पीहुल जैन, हेतवी जैन, ऐशना बाकलीवाल, ड्रीमी गोधा, मिराया झांझरी आदि ने भगवान आदिनाथ व महावीर स्वामी के भजनों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। सभी को श्रीमती मंजुदेवी शालिनी झांझरी की ओर से पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर बही पार्श्वनाथ में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव में विभिन्न पात्र बनकर भागीदारी करने वाली संगठन सदस्यों श्रीमती मधु गांधी, ज्योति बड़जात्या, स्नेहलता बडजात्या, मंगला जैन का बहुमान व स्वागत अध्यक्ष डॉ. चंदा कोठारी, महामंत्री संगीता जैन, भारती अग्रवाल, रीना जैन, रानी अग्रवाल, पीनल भूता, तोरल जैन, श्वेता जैन, साक्षी जैन आदि ने किया।
संचालन प्रेरणा बाकलीवाल ने किया व आभार अध्यक्ष डॉ. चंदा कोठारी ने व्यक्त किया।


