More
    Homeप्रदेशदीवार लेखन के माध्यम से गांव में चलाया जा रहा जल गंगा...

    दीवार लेखन के माध्यम से गांव में चलाया जा रहा जल गंगा संवर्धन अभियान

    महावीर अग्रवाल 

    मंदसौर ४ अप्रैल ;अभी तक ;   जिले में स्वयंसेवी संस्था द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ दिवार लेखन के माध्यम से गांव में प्रचार प्रसार जनजागरूकता कार्य किया जा रहा है। मध्य प्रदेशशासन द्वारा चलाए जा रहा है जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद की समन्वय तृप्ति बैरागी के निर्देशन में पूरे मंदसौर जिले में बड़े उत्साह के साथ नवांकुर संस्थाएं प्रचार प्रसार कर रही है।

    मध्य प्रदेश जन अभियान से चयनित नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था सेक्टर डिगावमली के आदर्श गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रचार प्रसार पर दीवार लेखन किया गया। साथ ही सेक्टर में आने वाले समय में तालाब, नदी में श्रमदान कर जल संरचनाओं को बचाया जाएगा हर पंचायत स्तर इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है अभियान में कई संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं आगे सेक्टर में प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था द्वारा कलश यात्रा प्रभात फेरी जल चौपाल जल बचाओ की शपथ दिलाई जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img