More
    Homeप्रदेशदो जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित

    दो जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित

    महावीर अग्रवाल
     मंदसौर ११ मार्च ;अभी तक ;   होली त्‍यौहार के दौरान अतिरिक्‍त यात्रियों को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चलाई जा रही दो जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्‍तारित की गई है। इन ट्रेनों के परिचालन पूर्वानुसार समय, दिन एवं ठहराव के साथ किया जाएगा।
     गाड़ी संख्‍या 02199 वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल 13 से 27 मार्च , 2025 तक वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी से  प्रति गुरूवार को  तथा गाड़ी संख्‍या 02200 बान्‍द्रा टर्मिनस वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी स्‍पेशल 15 से 29 मार्च, 2025 तक  बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को चलेगी।
    गाड़ी संख्‍या 04125 सूबेदारगंज बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल 10 से 31 मार्च, 2025 तक प्रति सोमवार को तथा गाड़ी संख्‍या 04126 बान्‍द्रा टर्मिनस सूबेदारगंज स्‍पेशल 11 मार्च से 01 अप्रैल, 2025 तक बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति मंगलवार को चलेगी।
    ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img