महावीर अग्रवाल
मंदसौर १० जुलाई ;अभी तक ; नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर वहां सांसद श्री सुधीर गुप्ता व कलेक्टर श्रीमती आदिती गर्ग के साथ प्रत्यक्षानंद जी की प्रतिमा की पूजा की। इसके बाद उन्होंने नरसिंहपुरा स्थित दीवाक माता मंदिर पहुंचकर पंडित दशरथ भाई जी के चरणों की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
यहां उन्होंने महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निर्मला गुप्ता, नगर पालिका सभापति निर्मला चंदवानी, दीपमाला मकवाना, पाषर्दगण भावना पमनानी, सुनीता भावसार के साथ पंडित दशरथ भाई जी का शाल श्रीफल फल भेंट कर सम्मान किया। नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने शुक्ला चौक स्थित गुरु अनीता दीदी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका भी सम्मान किया । नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने मेनपुरिया आश्रम पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया तथा उनका सम्मान किया। नपाध्यक्ष ने इसके बाद धारियाखेड़ी पहुंच कर पंडित देवेंद्र शास्त्री एवं अन्य गुरुजनों का भी आशीर्वाद लिया, नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने मंडी परिसर में आयोजित पंडित भीमाशंकर जी शास्त्री के सानिध्य में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भी सहभागिता की और आशीर्वाद प्राप्त किया इन सभी स्थानों पर नपाध्यक्ष का जन्म दिवस होने के कारण संतगणो,गुरुजनों ने भी श्रीमती गुर्जर को आशीर्वाद दिया


