More
    Homeप्रदेशनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का पन्ना में किया जायेगा जोरदार स्वागत, कार्यक्रम...

    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का पन्ना में किया जायेगा जोरदार स्वागत, कार्यक्रम जारी

    दीपक शर्मा

    पन्ना ११ फरवरी ;अभी तक ;  मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का 13 फरवरी 2025 को दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उसका भ्रमण कार्यक्रम डाला गया है, जिसमें बताया गया कि श्री सिंघार 08ः30 बजे खजुराहो से चलकर 09ः30 बजे पन्ना पंहुचेगें। जहां पर बाईपास रोड़ एनएमडीसी कालोनी के सामने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह तथा पन्ना जिले के प्रभारी पूर्व विधायक संजय यादव, सह प्रभारी पूर्व विधायक श्रीमति कल्पना वर्मा, राजभान सिंह एवं भूपेंद्र राहुल एवं जिले के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा।

    तत्पश्चात् सुबह 09ः45 बजे निर्माणधीन जिला कांग्रेस कार्यालय का निरीक्षण करेगें। 10ः15 बजे कोतवाली चौराहा पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद स्थानीय सर्किट हाउस में 11 बजे पत्रकार वार्ता तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेगें। इसके पश्चात् दोपहर बारह बजे भगवान श्री जुगल किशोर भगवान के दर्शन करेगें। तत्पश्चात अमानगंज के लिए प्रस्थान करेगें। 12ः50 बजे तारा में ग्रामीणजनों से मुलाकात करेगें, इसके बाद 12ः45 बजे ग्राम द्वारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। दोपहर 1ः30 बजे अमानगंज  सर्किट हाउस पंहुचेगें जहां पर कार्यकर्ताओं, जनमानस से  भेट करेगें। उसके बाद सिमरिया के लिए प्रस्थान करेगें। दोपहर 2ः30 बजे ग्राम वोदा मे स्वर्गीय हेतराम पटेल एवं सिमरिया के स्वर्गीय खरे जी के परिजनों से मुलाकात करेगें। दोपहर 3ः बजे सिमरिया सर्किट हाउस में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं आमजनो से भेट करेगें तत्पश्चात् दमोह के लिए प्रस्थान करेगें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img