महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १२ अप्रैल ;अभी तक ; श्री नंदीश्वर द्वीप जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव गजरथ एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन श्री णमोकार महामंत्र साधना केन्द्र बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर दिनांक 16 से 20 अप्रैल तक किया जा रहा है।
पंचकल्याणक महोत्सव समिति की मीडिया प्रभारी डॉ. चंदा भरत कोठारी ने बताया पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैया, मुरैना के निर्देशन में महोत्सव की सभी क्रियाएं सम्पन्न होगी। भव्य महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

नवनिर्मित नंदीश्वर जिनालय के निर्माण व रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में हैं। विशाल मंच का निर्माण हो रहा है जिस पर एक समय में लगभग 150 व्यक्ति बैठ सकेंगे, भव्य पांडाल जो गर्मी के तेवर देखते हुए पूरा एसी बनाया जा रहा है उसमें लगभग 2 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। महोत्सव में भाग लेने के लिए करीब 1500 धर्मालुजन बाहर से आएंगे जो पांचों ही दिन धर्मलाभ लेंगे। महोत्सव समिति अध्यक्ष श्री शांतिलाल बडजात्या, महामंत्री अशोक पाटनी, कमल विनायका, राजेश जैन, अजीत बण्डी, अनिल गोधा व जितेन्द्र जैन आदि ने मंदसौर-नीमच क्षेत्र के समस्त समाजजनों से सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।