प्रदीप सेठिया
बड़वाह २६ फरवरी ;अभी तक ; खरगोन जिला पुलिस ने अन्य राज्यों से आकर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ निरंतर मुहिम चला रखी है बड़वाह सबडिवीजन के बैड़िया थाना अंतर्गत पंजाब से आए दो युवकों को गिरफ्तार कर लगभग 1.75 लाख की सात अवैध देशी पिस्तौल जप्त करने में पुलिस को सफलता मिली है .
यह जानकारी देते हुए खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने आज बड़वाह में पत्रकार वार्ता में बताया कि पंजाब प्रांत से आए दो आरोपियों सुनील एवं संदीप को ग्राम अंबा के शमशान घाट पर घर दबोचा गया यह लोग जिले के ग्राम सिंनगुन से अवैध हथियार लेकर जा रहे थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया


