दीपक शर्मा
पन्ना ११ फरवरी ;अभी तक ; जिले के बृजपुर थाना अन्तर्गत हीरापुर मोड़ के पास बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें चालक द्वारा मोटर साईकिल चालक को बचाने के चक्कर में बुलेरो गाड़ी को पलटा दिया गया, जिसमें ड्राइबर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, तथा तीन लोग गंभीर घायल है एवं बुलेरो मे सवार छह अन्य को भी चोटे आई है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल हन्ड्रेड की मदद से जिला अस्पताल पंहुचाया गया है, बताया जाता है कि उक्त लोग प्रयागराज कुंभ से वापिस लौट रहे थें, समाचार लिखे जाने तक विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।


