More
    Homeप्रदेशपर्यावरण संरक्षण को समर्पित जन्म दिवस : एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया अनुकरणीय...

    पर्यावरण संरक्षण को समर्पित जन्म दिवस : एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया अनुकरणीय संदेश

    महावीर अग्रवाल

    मंदसौर ७ जुलाई ;अभी तक ;  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक अर्पित परमार एवं द्वितीय वर्ष की स्वयंसेविका खुशबू परिहार ने अपने जन्म दिवस को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित करते हुए एक प्रेरणास्पद पहल की।

    प्राचार्य डॉ. जे.एस. दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्पित परमार ने अपने जन्मदिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में 11 पौधों का रोपण कर उन्हें सिंचित किया। इस पर्यावरणीय कार्य के माध्यम से उन्होंने जन्मदिवस को सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक बनाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
    इसी कड़ी में स्वयंसेविका खुशबू परिहार ने भी अपने जन्मदिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्थित 16 गमलों में ताज़ी मिट्टी भरकर एवं नवीन पौधारोपण कर उन्हें जीवनदान दिया। इस कार्य में अन्य एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

    दोनों स्वयंसेवकों ने इस पहल की प्रेरणा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार आर्य से प्राप्त होने की बात कही और बताया कि उनके सतत मार्गदर्शन व सहयोग से ही यह संपूर्ण आयोजन सफल हो सका।
    इस अवसर पर डॉ. आर्य ने कहा, “अपने जन्मदिवस को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना एक बहुत ही प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं निरोगी जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।

    इस अवसर क्रीडाधिकारी एन.सी.सी. अधिकारी प्रो. योगेश पटेल, प्रवेश प्रभारी प्रो. गौरव पाटीदार, क्रीडाधिकारी श्री राजू कुमार, मुख्य लिपिक श्री धर्मेन्द्र आर्य, क्रीडा शिक्षक हेमन्त ग्वाला, राहुल सुरा एवं पर्यावरणविद श्री अशोक धनोतिया समेत एन.एस.एस. स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img